कैबिनेट मंत्री बनेंगी मैथिली ठाकुर?, अलीनगर विधानसभा की नई विधायक ने कहा-जो आदेश पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 19, 2025 16:35 IST2025-11-19T16:33:54+5:302025-11-19T16:35:18+5:30

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही है।

Alinagar Assembly new MLA Maithili Thakur said BJP decide become minister or not Whatever orders given follow them with full devotion | कैबिनेट मंत्री बनेंगी मैथिली ठाकुर?, अलीनगर विधानसभा की नई विधायक ने कहा-जो आदेश पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी

file photo

Highlightsमैथिली ठाकुर से सवाल किया कि क्या उन्हें कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने की उम्मीद है?पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी। मंत्री बनना या नहीं बनना, यह पार्टी डिसाइड करेगी। विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिये अच्छा काम करने की बात दोहराई।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अलीनगर विधानसभा की नई विधायक मैथिली ठाकुर पूरे जोश में नजर आई। उन्होंने कहा कि हमारे लिए आज का दिन बेहद बड़ा है। पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया, जिसका मैं सम्मान करूंगी। इसके साथ ही पार्टी की तरफ से जो भी आदेश दिया जायेगा, उसका पालन करूंगी। दरअसल, बुधवार को विधायक दल की बैठक में भाग लेने पहुंची मैथिली ठाकुर ने कुछ गीत भी सुनाए। एक अलग अंदाज में मैथिली ठाकुर नजर आई। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने मैथिली ठाकुर से सवाल किया कि क्या उन्हें कैबिनेट में मंत्री बनाये जाने की उम्मीद है?

 

इसके जवाब में मैथिली ठाकुर ने कहा कि मैं पार्टी की कार्यकर्ता हूं। पार्टी की तरफ से जो कुछ भी आदेश दिया जायेगा, उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी। मंत्री बनना या नहीं बनना, यह पार्टी डिसाइड करेगी। इस दौरान मैथिली ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए एक बार फिर अपने विधानसभा क्षेत्र में लोगों के लिये अच्छा काम करने की बात दोहराई।

इससे पहले भी मैथिली ठाकुर ने यह कहा था कि सबसे पहले वह उन वादों को पूरा करेंगी, जो उन्होंने चुनाव से पहले अपनी जनता से की थी। ऐसे में आज उन्होंने एक बार फिर यह साफ किया कि वे किसी भी तरह की अटकलों में नहीं पड़ना चाहती हैं और पार्टी के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। दूसरी तरफ 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही है।

खास बात यह है कि समारोह में सांसद मनोज तिवारी और अलीनगर विधानसभा की नई नवेली विधायक मैथिली ठाकुर के परफॉर्मेंस होंगे। जानकारी के अनुसार, लगभग दो घंटे उनका कार्यक्रम होगा। जिसमें बिहार की संस्कृति की झलक दिखेगी. गांधी मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 बजे से शुरू होगा।

Web Title: Alinagar Assembly new MLA Maithili Thakur said BJP decide become minister or not Whatever orders given follow them with full devotion

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे