लाइव न्यूज़ :

पिता को खोने के बाद कोरोना में गई मां की नौकरी, भूखे से तड़पते परिवार को अस्पताल में कराया गया भर्ती, 10 दिनों से नहीं मिला था खाना

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 17, 2021 10:52 IST

अलीगढ़ के परिवार के छह लोगों को मंगलवार को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार भुखे के कारण परिवार का ऐसी स्थिति हुई है कि कोई भी बोलने की अवस्था में भी नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना में पति को खोने के बाद महिला की गई नौकरी , भूखे से तड़प रहा था परिवारपांच बच्चों सहित मां को पड़ोसियों ने आठ सप्ताह दिया सहारा फिर रहे भूखेअस्पताल में गंभीर अवस्था में कराया गया भर्ती , बोलने की स्थिति में नहीं परिवार

अलीगढ़:  कोरोना महामारी में कई लोगों ने अपनी जान गवाई है । साथ ही  लॉकडाउन के कारण कई लोगों ने अपनी नौकरियां भी गवा दी । ऐसे लोगों के लिए अपने परिवार का भरण पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है । ऐसे ही एक घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है,  जहां भूख से तड़पते एक  परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

दरअसल अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल में कुछ लोगों द्वारा परिवार को भर्ती कराया गया है।  डॉक्टरों ने कहा कि 6 लोगों के परिवार की स्थिति ऐसी है कि वह बोलने की हालत में भी रही है । इसमें एक महिला और पांच बच्चे हैं ।  उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था । 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार गुड्डी ने बताया कि कि पति को खोने के बाद वह अपने घर में कमाने वाली एकमात्र वही थी। वह एक फैक्ट्री में कर्मचारी के रूप में काम करती कर रही थी लेकिन कुछ महीने पहले कारखाना बंद हो गया।

गुड्डी  ने कहा कि अपनी नौकरी खोने के बाद  उनके सबसे बड़े बेटे अजय ने दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करना शुरू कर दिया लेकिन अप्रैल में महामारी की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन में उसकी नौकरी भी चली गई और आय के सारे स्रोत पूरी तरह से बंद हो गए।

8 सप्ताह तक पड़ोसियों से मिलती रही रोटी

लॉकडाउन के कारण सासनी गेट थाना क्षेत्र के मंदिर नगला स्थित अपने घर से कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल सकता था । ऐसे में 8 सप्ताह तक पड़ोसियों ने उन्हें खाने के लिए रोटी दी लेकिन 10 दिन पहले ये सिलसिला भी बंद हो गया। इसके बाद से पूरा परिवार बिना एक वक्त का भोजन खाए जी रहा था ।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि खबर सामने आने के बाद जिला अधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने मामले की जांच राहत देने के लिए अधिकारियों की टीम भेजी है ।  में  विज्ञप्ति  कहा गया है कि डीएम ने मामले की जांच के लिए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में तीन अधिकारियों की टीम भेजी । प्रभावित परिवार को खाद्यान्न और अन्य पदार्थों और 5 हजार की राशि सहित तत्काल राहत प्रदान करने को कहा है ।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जल्दी आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

इस सामाजिक संस्था "हैंड्स फॉर हेल्प" चलाने वाले सुनील कुमार गरीब परिवार को राशन देने के लिए आगे आए ।   महामारी से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे मानव विकास संस्था के विष्णु कुमार बंटी  ने कहा कि उन लोगों का पता लगाने के लिए डोर टू डोर सर्वेक्षण किया जाना चाहिए, जिनकी आजीविका लॉकडाउन से प्रभावित हुई है ।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है