लाइव न्यूज़ :

अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने शुरू किया 'ऑपरेशन 420'

By भाषा | Updated: June 8, 2021 15:56 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), आठ जून अलीगढ़ पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने के लिए 'ऑपरेशन 420' शुरू किया है जिसमें मिलावटी खाद्य सामग्री, दवाओं और पेट्रोलियम उत्पाद आदि का कारोबार करने वालों को पकड़ा जाएगा।

अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि ‘ऑपरेशन 420’ के तहत उन अपराधियों को पकड़ने के लिये अभियान चलाया जा रहा है जो मिलावटी खाद्य सामग्री, दवाएं और पेट्रोलियम उत्पादों आदि का कारोबार करते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को अपने झांसे में लेने, फर्जी डिग्री तैयार करने और प्रवेश दिलाने के नाम पर गिरोह चलाने तथा साइबर धोखाधड़ी जैसे अन्य अपराधों को चलाने वाले गिरोह भी पुलिस के निशाने पर हैं।

नैथानी ने कहा कि वह एक प्रकोष्ठ का गठन कर रहे हैं, जिसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे और वे उन लोगों का पूरा लेखा-जोखा तैयार करेंगे जो पहले इस तरह के अपराधों में शामिल रहे हैं।

हाल ही में हुई जहरीली शराब की घटना के बाद अलीगढ़ पुलिस उन 'बेनामी' कारोबारियों की पहचान कर रही है, जिसे शराब माफिया से जुड़े लोग चला रहे थे।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने तालिबनगर बस्ती में जाली दस्तावेजों के आधार पर संचालित एक पेट्रोल पंप के परिसर में छापेमारी की और वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पिछले दो दिनों के दौरान प्रशासन ने जिले के कई हिस्सों में शराब माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गयी जमीन पर स्थापित फार्म हाउस और शादी घर सहित कई संपत्तियों को बुलडोजर चलाकर नष्ट करवा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी