लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल सदस्यों की याचिका खारिज

By भाषा | Updated: November 21, 2020 20:47 IST

Open in App

प्रयागराज, 21 नवंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के 12 प्रॉक्टोरियल सदस्यों की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें इन सदस्यों ने एक व्यक्ति को गलत ढंग से रोकने के एक मामले में अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी।

न्यायमूर्ति जे जे मुनीर ने पिछले बृहस्पतिवार को प्रोफेसर बृजभूषण सिंह और 11 अन्य लोगों द्वारा दायर याचिका इस आधार पर खारिज कर दी कि घटनास्थल पर आरोपियों की मौजूदगी विवादित नहीं है।

याचिकाकर्ताओं ने अलीगढ़ में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित आपराधिक मुकदमे को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था।

याचिकाकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने गुड्डू सिंह नाम के एक व्यक्ति को गलत ढंग से रोका, उसके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसकी कार से भाजपा का झंडा उतारने के लिए उसे विवश किया।

अदालत ने कहा कि घटनास्थल पर आरोपियों की मौजूदगी विवादित नहीं है, इसलिए उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को अपशब्द कहे या नहीं, यह निचली अदालत अपने समक्ष पेश साक्ष्यों को देखने के बाद ही निर्धारित कर सकती है।

सुनवाई के दौरान, याचिकाकर्ताओं के वकील ने विश्वविद्यालय के उन परिपत्रों का हवाला दिया, जिनमें विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी राजनीतिक दल के वाहन पर झंडे का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है।

हालांकि राज्य सरकार के वकील ने इस याचिका का इस आधार पर विरोध किया कि यह गंभीर अपराध है और इसका कानून व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता था।

प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों के मुताबिक, अलीगढ़ की बरौली विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह का वाहन चालक होने का दावा करने वाला गुड्डू सिंह 22 अक्तूबर, 2019 को विधायक के पोते विजय कुमार सिंह को लेने गया था।

आरोप के अनुसार, उसने जब विश्वविद्यालय के परिसर में प्रवेश किया तो उसे प्रॉक्टोरियल टीम ने रोक लिया और वाहन से भाजपा का झंडा हटाने के लिए मजबूर किया। इस टीम ने उसे अपशब्द कहे और यह भी कहा कि उनके विश्वविद्यालय में भाजपा के लिए कोई स्थान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो