लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ नगर निगम ने ‘सीज’ कराया एएमयू का मुख्य बैंक खाता

By भाषा | Updated: January 5, 2021 17:46 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), पांच जनवरी अलीगढ़ नगर निगम ने गृह कर के करीब 14 करोड़ रुपए नहीं चुकाए जाने पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के मुख्य बैंक खाते को सीज (लेन-देन पर रोक) करा दिया है।

एएमयू ने इस कार्यवाही को भेदभावपूर्ण और निराधार बताया है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रोफ़ेसर शाफे किदवाई ने मंगलवार को बताया कि नगर निगम ने 14 करोड़ रुपए गृह कर जमा नहीं किए जाने पर सोमवार को एएमयू का भारतीय स्टेट बैंक में खुला मुख्य खाता सीज करवा दिया है।

उन्होंने कहा कि गृह कर जमा करने का मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय में लंबित है। वहीं, अलीगढ़ नगर निगम ने एएमयू परिसर में लगे नलकूपों के बिजली के बिल के नौ करोड़ रुपए अभी तक नहीं चुकाये हैं।

किदवाई ने कहा कि नगर निगम की यह कार्यवाही भेदभावपूर्ण और निराधार तथ्यों पर आधारित है।

एएमयू का मुख्य बैंक खाता सीज हो जाने के बाद विश्वविद्यालय के वित्तीय कार्यों पर बुरा असर पड़ने की आशंका है।

इस बीच विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक एएमयू प्रशासन ने शिक्षा मंत्री और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को पत्र लिखकर अलीगढ़ नगर निगम में देय संपत्ति कर के मामले का समाधान कराने का आग्रह किया है।

बयान में कहा गया है कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय तथा केंद्र के कई अन्य शिक्षण संस्थानों को गृह कर से छूट मिली हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू