लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा गिरफ्तार, सिर पर था 1 लाख का इनाम

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2021 11:43 IST

अलीगढ़ जिले में पिछले महीने जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऋषि शर्मा को बुलंदशहर बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि शर्मा को रविवार तड़के पुलिस ने बुलंदशहर के बॉर्डर के पास से किया गिरफ्तारअलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में अभी तक 17 FIR दर्ज हुए हैंऋषि शर्मा को कई राज्यों में तलाश रही थी पुलिस, मामले में 61 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ऋषि शर्मा को रविवार तड़के गिरफ्तार किया गया। इस पर 1 लाख रुपये का इनाम था।

ऋषि को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया। शर्मा के परिवार के पांच करीबी सदस्य जिनमें उसकी पत्नी, बेटा, भाई मुनीश और कपिल शर्मा और उसके भतीजे आकाश को गिरफ्तार किया जा चुका था।

पिछले महीने 28 मई की जहरीली शराब की घटना से अब तक 35 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की जा चुकी है। यह संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि 52 और संदिग्ध पीड़ितों के विसरा जांच की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।  

वहीं, पिछले महीने से अब तक दो अलग-अलग घटनाओं में माना जा रहा है कि 50 से अधिक लोगों की मौत शराब की वजह से हुई है। दूसरी घटना जवान क्षेत्र के रोहेरा गांव के पास नहर में फेंकी गई जहरीली शराब के सेवन से हुई जिसमें नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

अलीगढ़ शराब मामले में अब तक 17 FIR दर्ज

पुलिस ने अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में 17 FIR दर्ज किए हैं और 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस की कई टीमें ऋषि शर्मा की तलाश में जुटी थीं।

अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया है कि छह राज्यों में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा था। इससे पहले पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी विपिन यादव को गिरफ्तार किया था। वहीं ऋषि शर्मा के भाई मुनीश शर्मा पर भी 25 हजार का इनाम था जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है।

टॅग्स :अलीगढ़उत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos