लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ : लड़की की संदिग्ध हालत में मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:26 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), एक मार्च अलीगढ़ जिले के अकराबाद क्षेत्र में चारा लेने गई दलित लड़की की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या की घटना से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया।

घटना के बाद गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज जी. ने सोमवार को बताया कि मामले में जांच के लिए विशेष टीम गठित की गयी है।

पुलिस ने बताया, ‘‘अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की रविवार दोपहर खेत से चारा लेने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की और रात में उसका शव खेत में पाया। ऐसा प्रतीत होता था कि लड़की की गला दबाकर हत्या की गई है।’’

उन्होंने बताया कि लड़की की मौत की खबर मिलने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे पुलिस दल पर पथराव किया, जिसमें इंस्पेक्टर प्राणेंद्र कुमार जख्मी हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देर रात मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

उन्होंने बताया कि परिजन का आरोप है कि लड़की से बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई।

उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

मुनिराज ने बताया कि मामले में जांच के लिए पुलिस अधीक्षक अपराध अरविंद कुमार की अगुवाई में एक विशेष पुलिस दल गठित किया गया है और पुलिस गांव के साथ-साथ आसपास के गांवों में संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक पीयूष मोरडिया तथा मंडलायुक्त गौरव दयाल ने रविवार रात गांव का दौरा किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा और इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे