लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ : दो सौ रुपये देने से मना करने पर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 30, 2020 19:19 IST

Open in App

अलीगढ़, 30 नवंबर अलीगढ़ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले बाजार में कथित तौर पर केवल 200 रुपये देने से मना करने पर एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने भंबोला इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि आसिफ नाम के आरोपी ने शनिवार को अंसार अहमद (30) की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि आसिफ ने पूछताछ में बताया कि उसने अंसार से उधार पैसे मांगे थे लेकिन उसने बेइज्जती कर दी थी।

पुलिस के मुताबिक आसिफ ने यह भी स्वीकार किया कि उसने घटना के समय शराब पी रखी थी।

पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार ने बताया कि आसिफ के पास से एक देसी तमंचा और लूटा गया दो पहिया वाहन बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि यह दोपहिया वाहन उसने हत्या कर भागते समय एक युवक से छीनी थी।

पुलिस ने रविवार को बताया था कि सिविल लाइन इलाके में बाजार में अंसार अली (30) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने आसिफ नाम के व्यक्ति को कथित तौर पर दो सौ रूपये देने से मना कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि अंसार पंचर बनाने का काम करता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों