लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, चार लोग गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 29, 2021 11:15 IST

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 12 की मौत , 17 का अस्पताल में इलाज चल रहा हैजिला प्रशासन को गुरूवार को लोढ़ा, चेराथ और अंदला से मौत की खबर मिली , 4 गिरफ्तारमामले में सीएम योगी ने कार्रवाई के निर्देश दिए और लापरवाही के लिए एक्साइज अधिकारियों को निलंबित कर दिया

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोगों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है । इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, पुलिस ने कहा कि यह मामला तब प्रकाश में आया, जब लोढ़ा इलाके से गुरुवार को एक व्यक्ति की जहरीली शराब पीने से तबीयत खराब हो गई और फिर उसकी मौत हो गई । शुक्रवार सुबह तक सात और मौतों की सूचना मिली, जिसके परिणाम स्वरूप प्रशासन ने जांच शुरू की ।

जिला प्रशासन के अनुसार लोढ़ा, अंदला, चेराथ गांवों में मौतों की सूचना मिली थी और उसी स्रोत से कथित अवैध आपूर्ति से जुड़े थे । अधिकारियों ने घरों से अनधिकृत शराब की बोतलें बरामद की और एक स्थानीय सेल्समैन अनिल चौधरी का पता चला, जिनसे स्थानीय लोगों  शराब खरीद रहे थे । शराब की दुकान के मालिक गंगा सहाय को शुक्रवार शाम उसके सहायक नरेंद्र और अजय के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

एक्साइज अधिकारियों ने लोढ़ा इलाके में आरोपियों के गोदामों को भी सील कर दिया।

 आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्णा ने कहा कि 'हमें जानकारी मिली थी कि कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई और कई इलाज किया जा रहा है । पुलिस प्रशासन और एक्साइज विभाग के सदस्यों के साथ मिलकर छापेमारी कर रहे हैं । मुख्य आरोपी अनिल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है । हम दो और आरोपियों की तलाश कर रहे हैं ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं । ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में अलीगढ़ के पांच एक्साइज अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है ।

अलीगढ़ के डीएम चंद्र भूषण ने कहा, ' हम और छापेमारी करेंगे । हमारे आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्यवाही शुरू करने पर भी विचार कर रहे हैं और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगाएंगे ।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशअलीगढ़योगी आदित्यनाथक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?