लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट ने ‘आरआरआर’ की शूटिंग शुरू की

By भाषा | Updated: December 7, 2020 11:33 IST

Open in App

मुंबई, सात दिसंबर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हैदराबाद में एस एस राजामौली की फिल्म ‘ राइज रोर रिवोल्ट’ (आरआरआर) की शूटिंग शुरू की।

अभिनेत्री इस तेलुगु भाषा की फिल्म के साथ दक्षिण भारत की फिल्मी दुनिया में पदार्पण करने जा रही है। अभिनेत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी।

कार से अपनी सेल्फी साझा करते हुए 27 वर्षीय भट्ट ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘‘ टीम आरआरआर से मिलने जा रही हूं।’’

‘आरआरआर’ फिल्म में 20वीं शताब्दी की शुरुआत के दो स्वतंत्रता सेनानियों अलुरी सीताराम राजू और कुमराम भीम के जीवन के आधार पर काल्पनिक कहानी बुनी गई है। इन दोनों का किरदार राम चरण और एन टी रामा राव जूनियर अदा कर रहे हैं।

‘बाहुबली’ से प्रसिद्धी पाए राजामौली की इस फिल्म की शूटिंग कोविड-19 महामारी की वजह से रूक गई थी और करीब सात महीने बाद जरूरी एहतियात के साथ हैदराबाद में शूटिंग शुरू हुई।

इसका निर्माण डीवीवी एंटरटेनमेंट कर रही है और इसमें बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भी हैं। यह फिल्म आठ जनवरी 2021 को सिनेमाघरों में तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए