लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई

By भाषा | Updated: March 11, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, 11 मार्च अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के लिए उनकी जांच रिपोर्ट नकारात्मक (नेगेटिव) आई है और अपने चिकित्सकों से परामर्श के बाद उन्होंने फिर से काम करना शुरू कर दिया है।

अभिनेता रणबीर कपूर और फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने के बाद आलिया के भी इससे संक्रमित होने की अफवाह थी। आलिया रणबीर और भंसाली के साथ ‘‘गंगूबाई काठियावाड़ी’’की शूटिंग कर रही थी।

भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं मेरी सेहत को लेकर चिंता जताने वाले आपके संदेशों को पढ़ रही हूं। मैं कोविड-19 से संक्रमित नहीं पाई गई हूं और अपने चिकित्सकों से परामर्श करने के बाद मैं आज से काम पर लौट आई हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं अपना ध्यान रख रही हूं। आप भी कृपया ऐसा ही करें। आप सभी को प्यार। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी।’’

अभिनेत्री ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से शारीरिक दूरी बनाये रखने और मास्क पहनने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो