लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट ने ‘डार्लिंग्स’ की शूटिंग की शुरू, फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रखा कदम

By भाषा | Updated: July 3, 2021 16:52 IST

Open in App

मुंबई, तीन जुलाई अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ‘डॉर्लिंग्स’ फिल्म की शूटिंग शुरू करने के साथ ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है।

अभिनेता शाहरुख खान की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ भी इस फिल्म का निर्माण कर रही है। मां और बेटी की कहानी पर आधारित इस फिल्म में आलिया के साथ शेफाली शाह भी मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म का निर्देशन जसमीत के रीन ने किया है।

आलिया भट्ट ने शनिवार को इंटाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘‘ डॉर्लिंग्स (के शूट) का पहला दिन। यह निर्माता के रूप में मेरी पहली फिल्म है, लेकिन मैं हमेशा पहले एक अभिनेत्री रहूंगी। (इस फिल्म के मामले में बहुत ही घबराई हुई अभिनेत्री।) मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों होता है... लेकिन कोई भी नई फिल्म शुरू करने से एक रात पहले मुझे बहुत घबराहट होती है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे पूरी रात सपने आते हैं कि मैं अपने संवाद भूल गई हूं... मैं बेचैन हो जाती हूं।... सेट पर इस डर से 15 मिनट पहले पहुंच जाती हूं कि मैं लेट न हो जाऊं। मुझे लगता है कि यह घबराहट कभी नहीं जाएगी और यह जानी भी नहीं चाहिए, क्योंकि घबराने और अनिश्चित होने का मतलब है कि आप वास्तव में परवाह करते हैं।’’

इस फिल्म में विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी अभिनय करेंगे। वर्मा ने भी शनिवार को फिल्म की शूटिंग शुरू की और कहा कि वह सेट पर लौटने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह