लाइव न्यूज़ :

आलिया भट्ट ने कोविड टीकाकरण पर जागरूकता फैलाने के लिए सीरीज की घोषणा की

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:55 IST

Open in App

मुंबई, 26 मई अभिनेत्री-निर्माता आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर प्रसारित मिथकों और अफवाहों के बीच कोविड-19 टीकों के बारे में प्रामाणिक जानकारी प्रसारित करने के प्रयास के रूप में पांच-भाग की सीरीज की बुधवार को घोषणा की।

‘इंटरसेक्शन: वैक्सीन इंडिया’ नाम की यह सीरीज़ भट्ट के प्रोड्क्शन हाउस एटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन्स एवं पोडकास्ट नेटवर्क ऑडियामेटिक के बीच सहयोग से बनेगी।

28 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर साझा किए गए वीडियो में कहा, “भले ही टीका यहां आ गया है, हममें से कुछ अब भी हिचकिचा रहे हैं। इस झिझक का एक बड़ा कारण गलत सूचनाएं, मिथक और अफवाहें हैं जो सोशल मीडिया और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर पर चल रही हैं।”

उन्होंने कहा कि सीरीज विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से टीकों के बारे में अधिक जानने और टीका लगवाने को लेकर सूचित विकल्प देने का एक प्रयास है।

भट्ट ने वीडियो में कहा, “ मुझे उम्मीद है कि यह सीरीज टीकों के बारे में आपकी कुछ चिंताओं को दूर करने में मदद करेगी।”

सीरीज का पहला भाग पोडकास्ट और वीडियो प्रारूप में उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन