लाइव न्यूज़ :

हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे अली फज़ल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 15:39 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता अली फज़ल हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर की आगामी फिल्म 'कंधार' की टीम के साथ जुड़ गए हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।

'कंधार' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन रिक रोमन वॉ कर रहे हैं। रिक ‘‘एंजेल हैज़ फॉलन’’, ‘‘फेलन’’ और ‘‘ग्रीनलैंड’’ जैसी हॉलीवुड फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

‘‘कंधार’’ की पटकथा रिक ने अमेरिका के पूर्व सैन्य खुफिया अधिकारी मिशेल लाफॉर्च्यून के साथ मिलकर लिखी है। फिल्म की कहानी अफगानिस्तान में रक्षा खुफिया एजेंसी में काम करने के दौरान मिशेल के अनुभवों पर आधारित है।

'फ्यूरियस 7' और 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम कर चुके अली फज़ल ने 'कंधार' का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।

अली ने बयान जारी कर कहा, ‘‘मैं हमेशा नए और रोमांचक किरदारों के लिए उत्सुक एवं तत्पर रहता हूं। हम जल्द ही फिल्म की शूटिंग और प्रोडक्शन का काम शुरू करेंगे।’’

फिल्म में जेरार्ड बटलर पश्चिम एशिया में सक्रिय अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के अधिकारी टॉम हैरिस की भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म में अली का किरदार किस तरह का होगा, इसे लेकर अभी जानकारी साझा नहीं की गयी है।

‘‘कंधार’’ 11 फरवरी 2022 को रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे