लाइव न्यूज़ :

बर्ड फ्लू के मामलों को लेकर जम्मू-कश्मीर में अलर्ट जारी

By भाषा | Updated: January 5, 2021 18:33 IST

Open in App

जम्मू, पांच जनवरी पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बीच जम्मू-कश्मीर ने भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही सर्दियों के मौसम में केंद्र शासित प्रदेश में आए मेहमान पक्षियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नमूने एकत्र करना शुरू किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पशुपालन एवं वन्यजीव विभाग के संयुक्त दलों ने मंगलवार को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर स्थित घराना वेटलैंड (आर्द्रभूमि) का दौरा किया और जांच के वास्ते 25 पक्षियों के नमूने एकत्र किए ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं कोई पक्षी घातक वायरस की चपेट में तो नहीं है?

जम्मू के वन्यजीव संरक्षक अनिल अत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और बतौर सावधानी निश्चित दिशा-निर्देश जारी किए हैं।''

वन्यजीव विभाग के डॉ रंजीत कटोच के साथ घराना वेटलैंड का दौरान करने वाले अत्री ने कहा कि वहां मौजूद सभी पक्षी स्वस्थ दिखाई दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि फिलहाल घबराने जैसी कोई परिस्थिति नहीं है और एच5एन8 वायरस का पता लगाने के लिए नमूने एकत्र किए गए हैं। यह कदम हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, केरल और मध्यप्रदेश में पक्षियों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि के बाद उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र