लाइव न्यूज़ :

शराब कोरोना वायरस से नहीं बचाती, अफवाह पर ध्यान न दें : पंजाब के कोविड विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: May 5, 2021 19:22 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच मई कोविड पर पंजाब की विशेषज्ञ समिति के प्रमुख डॉ. के के तलवार ने बुधवार को लोगों से सोशल मीडिया पर चल रही उन अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा जिनके मुताबिक शराब कोरोना वायरस से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। राज्य में कोविड-19 से करीब चार लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादा शराब पीने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है और इससे उनके संक्रमित होने के खतरा बढ़ सकता है।

तलवार ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर पढ़ा कि शराब का सेवन वायरस के खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

उन्होंने कहा, “इस तरह की गलत धारणा से गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।”

उन्होंने कहा, “अगर लोग ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन करेंगे तो उनके संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है।”

तलवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह सुझाव गलत है कि शराब के सेवन से कोरोना वायरस मर सकता है।

उन्होंने हालांकि कहा कि बहुत कम मात्रा में शराब के सेवन से कोई नुकसान नहीं है।

तलवार ने कहा कि वैज्ञानिक पर्यवेक्षण के आधार पर यह अनुशंसा की जाती है कि लोगों को कोविड रोधी टीका लगवाने से दो दिन पहले और दो दिन बाद तक शराब के सेवन से बचना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित