लाइव न्यूज़ :

साल 2011 से 2050 तक शराब से होंगी लगभग 28 करोड़ मौत, जीडीपी को हर साल होगा 1.45 फीसदी का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 10:03 IST

भारत में लंबे समय से चले आ रहे शराब के सेवन पर रोक लगाने की वकालत नहीं की गई बल्कि जागरूकता, बिक्री के नियमन और रोकथाम की रणनीति पर काम किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरिसर्च में शराब से होने तीन प्रमुख कारकों (नुकसान) का विश्लेषण किया गया है। इसके मुताबिक 2050 तक प्रति व्यक्ति जीवन में 75 दिन कम होंगे।ये अध्ययन व्यापक सरकारी आंकड़ों के स्त्रोत पर आधारित हैं।

भारत में शराब के इस्तेमाल से होने वाली मौत का आंकड़ा 2011 से 2050 के बीच 258 मिलियन (लगभग 28 करोड़) पहुंच जाएगा। साथ ही जीडीपी का 1.45 परसेंट का नुकसान हर साल होगा। ये बात तीन डॉक्टरों और दो पब्लिक रिसर्चर द्वारा किए गए अध्ययन में सामने आई है। जिसे अंतरराष्ट्रीय जनरल ऑफ ड्रग पॉलिसी में प्रकाशित किया गया है। 

रिसर्च में शराब से होने तीन प्रमुख कारकों (नुकसान) का विश्लेषण किया गया है। इनमें लीवर से जुड़ी बीमारियां, कैंसर और रोड एक्सीडेंट को शामिल किया गया है। इसके मुताबिक 2050 तक प्रति व्यक्ति जीवन में 75 दिन कम होंगे।

इस अध्ययन का शीर्षक है, 'हेल्थ इम्पैक्ट एंड इकोनॉमिक बर्डन ऑफ अल्कोहल कंसम्पशन इन इंडिया'। इससे पहले नेशनल सर्वे में पता चला था कि 5.7 करोड़ भारतीयों को शराब के कारण होने वाले नुकसानों से तत्काल मदद की जरूरत है। नेशनल सर्वे रिपोर्ट को नेशनल ड्रग्स डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर ऑफ एम्स द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस के लिए तैयार किया गया था। 

भारत में लंबे समय से चले आ रहे शराब के सेवन पर रोक लगाने की वकालत नहीं की गई बल्कि जागरूकता, बिक्री के नियमन और रोकथाम की रणनीति पर काम किया गया। रिसर्च टीम में डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन और स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च इन चंडीगढ़ और नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर- एम्स दिल्ली शामिल थी।

ये अध्ययन व्यापक सरकारी आंकड़ों के स्त्रोत पर आधारित हैं। जिनमें नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस 2015, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-4, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े और विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े शामिल हैं।

टॅग्स :इंडियाएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया