लाइव न्यूज़ :

सत्रह अक्टूबर को अलाई बलाई कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न हस्तियां करेंगी शिरकत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:55 IST

Open in App

हैदराबाद, 14 अक्टूबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल 17 अक्टूबर को यहां एक गैर राजनीतिक वार्षिक कार्यक्रम 'अलाई बलाई' में भाग लेंगे।

तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ-साथ केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पारंपरिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के उनके समकक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता बंडारू दत्तात्रेय की बेटी विजयलक्ष्मी द्वारा किया जा रहा है। वह 'दत्तन्ना अलाई बलाई' उत्सव समिति की अध्यक्ष भी हैं।

बंडारू विजयलक्ष्मी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा कि यह आयोजन यहां जलविहार में 17 अक्टूबर को कोविड ​​​​-19 मानदंडों का पालन करते हुए आयोजित किया जाएगा।

अलाई बलाई कार्यक्रम की अवधारणा दत्तात्रेय ने पेश की थी। विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को साथ लाने के लिये 2005 से हर साल दशहरा के अवसर पर इसका आयोजन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर