लाइव न्यूज़ :

अलकायदा ने वीडियो जारी कर दी धमकी, कहा-भारतीय सेना और सरकार पर निरंतर करें हमला

By स्वाति सिंह | Updated: July 11, 2019 09:24 IST

ओसामा-बिन लादेन की मौत के बाद अल कायदा की कमान संभालने वाले ज़वाहिरी ने कहा कश्मीर में मुजाहिदीन अपना सारा ध्यान भारतीय सेना और सरकार पर निरंतर हमले करने के लिए केंद्रित करें ताकि अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचे और भारत को जनशक्ति और उपकरणों में निरंतर नुकसान होता रहे।

Open in App
ठळक मुद्देआयमान अल जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर कश्‍मीर को लेकर भारत को धमकी दी है। ओसामा-बिन लादेन की मौत के बाद ज़वाहिरी अलकायदा की कमान संभाली है

अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के प्रमुख आयमान अल जवाहिरी ने एक वीडियो जारी कर कश्‍मीर को लेकर भारत को धमकी दी है। उसने वीडियो में कश्‍मीर में मुजाहिद्दीनों' से कहा है कि वह भारतीय सेना और सरकार पर लगातार हमले करते रहें। ओसामा-बिन लादेन की मौत के बाद अलकायदा की कमान संभालने वाले ज़वाहिरी ने कहा 'मेरा ख्याल है कि इस दौर में कश्मीर में मुजाहिदीन (सशस्त्र आतंकवादी) अपना सारा ध्यान भारतीय सेना और सरकार पर निरंतर हमले करने के लिए केंद्रित करें ताकि अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचे और भारत को जनशक्ति और उपकरणों में निरंतर नुकसान होता रहे।

इस वीडियो को 'अस-सहाब' चैनल पर पोस्ट किया गया है जो अलकायदा का इन हाउस प्रोड्क्शन है। इसका इस्तेमाल विश्व को संगठन के विचार बताने के लिए किया जाता है। 

वीडियो में आतंकवादियों से 'दुनिया भर के अपने मुस्लिम भाइयों से संपर्क के मज़बूत माध्यम बनाने को भी कहा गया है।' अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने वीडियो की जांच की है और उनका मानना है कि यह असंतुष्ट आतंकवादियों को एकजुट रखने की कोशिश है।

ज़वाहिरी अरबी भाषा में बोला है लेकिन उसने ज़ाकिर मूसा का नाम नहीं लिया जिसे मई में सुरक्षा बलों ने कश्मीर में ढेर कर दिया था। 

हालांकि जब ज़वाहिरी कश्मीर पर बोल रहा था तो मूसा का फोटो स्क्रीन पर आ रहा था। मूसा अल कायदा के भारतीय प्रकोष्ठ 'अंसार गज़वत-उल-हिंद' का संस्थापक था। 

अलकायदा प्रमुख ने आतंकवादियों को पाकिस्तान के जाल में नहीं फंसने को लेकर चेताया। उसने पाकिस्तान को अमेरिकी हाथों की कठपुतली बताया है। ज़वाहिरी ने कहा 'पाकिस्तानी सेना और सरकार की दिलचस्पी खास सियासी मकसदों के लिए मुजाहिदीनों का दोहन करने की है। बाद में वे उन्हें जेल भेज देते हैं या उनपर अत्याचार करते हैं।' 

उसने कहा कि सीमा को लेकर भारत के साथ पाकिस्तान का टकराव पूरी तरह से 'गैर-धार्मिक' है जिसे अमेरिकी खुफिया एजेंसियां नियंत्रित करती हैं। ज़वाहिरी ने कहा कि 'कश्मीर में लड़ाई' अलग नहीं है बल्कि मुस्लिम समुदाय की बड़ी ताकतों के खिलाफ वैश्विक 'जिहाद' का हिस्सा है। 

उसने चेताया कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसिया 'मुजाहीदनों' को ऐसा करने से रोकेंगी ताकि वे राजनीतिक सौदेबाजी के लिए उनके कब्जे में रहे। उसने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान में प्राथमिक औजार बताया।

 गौरतलब है कि ज़वाहिरी मिस्र का रहने वाला है और अमेरिका ने उसके बारे में सुराग देने पर 2.5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा हुआ है।  

टॅग्स :आतंकवादीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां