लाइव न्यूज़ :

अक्षयपात्र ने 2025 तक 50 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने का लक्ष्य बनाया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 18:12 IST

Open in App

बेंगलुरु, 12 नवंबर सेवा के तीसरे दशक में प्रवेश करने पर अक्षयपात्र फाउंडेशन ने कहा है कि उसका लक्ष्य 2025 तक 50 लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसने का है।

बीस साल पहले 11 नवंबर 2000 को फाउंडेशन की पहली सामुदायिक रसोई का उद्घाटन तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा ने किया था।

अक्षयपात्र फाउंडेशन मध्याह्न भोजन मुहैया कराते हुए बच्चों की जिंदगी में सकारात्मक असर डालने के साथ दो दशक पूरा कर चुका है। फाउंडेशन ने एक बयान में कहा है कि सरकार की मध्याह्न भोजन योजना को लागू करने में भागीदार के तौर पर अक्षयपात्र 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में 19,039 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 18 लाख से ज्यादा बच्चों को भोजन मुहैया करा चुका है ।

फाउंडेशन ने कहा कि वर्ष 2000 में अपनी शुरूआत के बाद से वह कुल मिलाकर बच्चों को 3.3 अरब से ज्यादा मध्याह्न भोजन थाली परोस चुका है। कोविड-19 महामारी के चलते स्कूलों के बंद होने के कारण फाउंडेशन वर्तमान में जोखिम वाले समुदायों को राहत मुहैया कराने में सरकारी प्रयासों में मदद कर रहा है। दानदाताओं के सहयोग से वह 18 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों में ऐसे समुदायों को खाद्य राहत मुहैया कराने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है । इस साल मार्च से 10 करोड़ भोजन पैकेट और जरूरी सामान वाली अन्य किट बांटी गईं । अक्षयपात्र ने कहा कि उसका लक्ष्य 2025 तक पचास लाख बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल