लाइव न्यूज़ :

अक्षय ने शुरू की 'रक्षा बंधन' की शूटिंग, बहन अल्का को समर्पित की फिल्म

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:06 IST

Open in App

मुंबई, 21 जून बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने सोमवार से निर्देशक आनंद एल राय की आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' की शूटिंग शुरू कर दी। अक्षय ने यह फिल्म अपनी बहन अल्का हीरानंदानी को समर्पित की है।

'रक्षा बंधन' में भूमि पेडनेकर भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है, जिसमें इस रिश्ते के खूबसूरत पहलुओं को शानदार तरीके से दिखाया जाएगा।

दिग्गज अभिनेता ने निर्देशक आनंद एल राय के साथ फिल्म के सेट पर ली गयी एक तस्वीर को टि्वटर पर साझा करते हुए लिखा, " बचपन से ही मेरी बहन अल्का मेरी सबसे अच्छी दोस्त हुआ करती थी। हम दोनों के बीच एक शानदार दोस्ती हुआ करती थी। आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षा बंधन' मेरी बहन को समर्पित है, जिसमें हम दोनों के खास रिश्ते को दिखाया गया है। आज शूटिंग का पहला दिन है। आप सभी के प्यार और शुभकामनाओं की जरुरत है।"

'रक्षा बंधन' में 53 साल के अक्षय के अलावा "शिकारा" की अभिनेत्री सादिया खतीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत समेत चार नये चेहरे हैं। यह चारों अभिनेत्री फिल्म में अक्षय की बहनों की भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और उनकी पत्नी कनिका ढिल्लों ने मिलकर लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह