लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की मां का निधन

By भाषा | Updated: September 8, 2021 11:08 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को सुबह निधन हो गया।

अक्षय कुमार (53) ने ट्विटर पर यह जानकारी दी और अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। अभिनेता की मां हीरानंदानी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थीं। उनके निधन का कारण अभी ज्ञात नहीं है।

‘बेल बॉटम’ के अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘वह मेरी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं। आज मुझे असहनीय पीड़ा महसूस हो रही है। मेरी मां अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया और परलोक में मेरे पिता के पास चली गईं।’’ अभिनेता ने कहा, ‘‘मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं। मैं और मेरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।’’

कुमार ने मंगलवार रात को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर उनकी मां के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगने वाले शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया था। अपनी मां के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पाकर अभिनेता सोमवार को देश लौटे। वह ब्रिटेन में अपनी आगामी फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग