लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार की ‘बेलबॉटम’ 27 जुलाई को रिलीज होगी

By भाषा | Updated: June 15, 2021 14:02 IST

Open in App

मुंबई, 15 जून अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी फिल्म ‘बेलबॉटम’ 27 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जासूसी थ्रिलर फिल्म इससे पहले दो अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के कारण सिनेमाघरों के बंद होने से इसमें देरी हुई। वैसे, देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर अब भी बंद हैं।

कुमार (53) ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज की घोषणा की। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘‘मैं जानता हूं कि आप बहुत बेसब्री से ‘बेलबॉटम’ का इंतजार कर रहे हैं। यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आखिरकार अब फिल्म रिलीज हो रही है। दुनिया भर में फिल्म 27 जुलाई को पर्दे पर दिखेगी।’’

रंजीत एम तिवारी निर्देशित फिल्म की पटकथा असीम अरोड़ा और परवेज ने लिखी है। यह फिल्म 1980 के दशक के भारत के गुमनाम नायक की कहानी दर्शाती है।

फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी, वाणी कपूर भी है। ‘बेलबॉटम’ पहली ऐसी मुख्यधारा की हिंदी फिल्म है जिसकी शूटिंग पिछले साल महामारी के दौरान हुई। फिल्म का निर्माण वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मनीषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू