अक्षय कुमार ने फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में शूटिंग की पूरी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 16:19 IST2021-08-03T16:19:34+5:302021-08-03T16:19:34+5:30

Akshay Kumar wraps up shooting of 'Raksha Bandhan' in Mumbai | अक्षय कुमार ने फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में शूटिंग की पूरी

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में शूटिंग की पूरी

मुंबई, तीन अगस्त सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में होने वाली शूटिंग पूरी कर ली है।

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ आज फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की मुंबई में होने वाली शूटिंग पूरी हो गई है।’’ फिल्म में कुमार की बहनों की भूमिका में सादिया खातीब, सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना और स्मृति श्रीकांत नजर आएंगी।

अभिनेता ने पहले बताया था कि फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और कनिका ढिल्लों ने लिखी है, जो उनकी बहन अल्का हीरानंदानी का समर्पित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Akshay Kumar wraps up shooting of 'Raksha Bandhan' in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे