लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू की, ‘सबसे खास’ फिल्म बताया

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:22 IST

Open in App

मुंबई, 30 मार्च अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘‘राम सेतु’’ की शूटिंग मंगलवार को शुरू कर दी।

फिल्म में पुरातत्वविज्ञानी का किरदार निभाने वाले कुमार ने टि्वटर पर अपना पहला 'लुक' साझा किया।

अभिनेता (53) ने कहा कि ‘‘राम सेतु’’ उनकी ‘‘सबसे खास’’ फिल्मों में से एक है और वह इस फिल्म में अपने काम पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर उत्साहित हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘मेरे लिए सबसे खास फिल्मों में से एक (राम सेतु) के निर्माण का सफर आज शुरू हो गया। राम सेतु की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म में एक पुरातत्वविज्ञानी का किरदार निभा रहा हूं। लुक पर आपकी राय जानना चाहूंगा। यह हमेशा मेरे लिए मायने रखता है।’’

‘‘परमाणु’’ और ‘‘तेरे बिन लादेन’’ बनाने वाले अभिषेक शर्मा ‘‘राम सेतु’’ का निर्देशन कर रहे हैं। कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म, अबन्डेंशिया एंटरटेनमेंट, लायका प्रोडक्शंस और अमेजन प्राइम वीडियो इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरुचा भी हैं।

अयोध्या में 18 मार्च को मुहूर्त के बाद ‘‘राम सेतु’’ की शूटिंग शुरू हो गई है। अगले कुछ महीनों में इसे सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने की योजना है।

इस फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग मुंबई में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह