लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार अभिनीत ‘द एंड’ की शूटिंग वर्ष के अंत तक होने की उम्मीद: निर्माता

By भाषा | Updated: June 16, 2021 19:40 IST

Open in App

मुंबई, 16 जून निर्माता विक्रम मल्होत्रा ​​ने बुधवार को कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार की पहली सीरीज ‘‘दी एंड’’ की शूटिंग साल के अंत तक या 2022 की शुरुआत से शुरू होगी।

अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक्शन से भरपूर थ्रिलर श्रृंखला की घोषणा पहली बार 2019 में की गई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसकी शूटिंग शुरू होने में देरी हुई।

मल्होत्रा ​​के अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित ‘‘शेरनी’’ के एक विशेष कार्यक्रम के दौरान निर्माता ने कहा कि उनकी टीम वर्तमान में अमेजन के साथ कई सीरीज पर काम कर रही है, जिसमें ‘‘दी एंड’’ और ‘‘हश हश’’ शामिल हैं।

मल्होत्रा ​​के बैनर ने इससे पहले थ्रिलर श्रृंखला ‘‘ब्रीद’’ और इसके दूसरे सीज़न के साथ ही भूमि पेडनेकर अभिनीत ‘‘दुर्गामती’’ का निर्माण किया है।

मल्होत्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जैसे निर्माता ऐसे प्लेटफॉर्म की तलाश करते हैं जो हमारी संवेदनाओं और रचनात्मक प्रयासों को समझें। हमें अमेजन प्राइम वीडियो में वैसा ही माहौल मिला। ‘ब्रीद’ के अलावा, ‘हश हश’ जैसी सीरीज पर काम जारी है। हमें महामारी के कारण इसे रोकना पड़ा। अक्षय कुमार अभिनीत ‘दी एंड’ एक शो है। स्थिति को देखते हुए इसकी शूटिंग इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में शुरू होने वाली है।’’

कुमार का ‘‘दी एंड’’ से ओटीटी के क्षेत्र में पदार्पण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग