लाइव न्यूज़ :

“बेलबॉटम” फिल्म के लिए फीस में कटौती करने की खबरों का अक्षय कुमार ने खंडन किया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 17:49 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म “बेलबॉटम” में काम करने के लिए निर्माता वाशु भगनानी के अनुरोध पर फीस में कटौती करने की खबरों का सोमवार को खंडन किया।

‘बेलबॉटम’ को अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था लेकिन महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में लारा दत्ता, हुमा कुरैशी और वाणी कपूर ने काम किया है।

रिलीज की नई तारीख तय न होने के बीच, मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने वाली एक वेबसाइट पर हाल ही में कहा गया था कि वाशु भगनानी ने अक्षय कुमार से फीस घटाने का अनुरोध किया जिससे उनकी फिल्म का बजट न बढ़े और अक्षय इसके लिए भी राजी हो गए हैं।

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर इस खबर को फर्जी बताया। उन्होंने कहा, “फर्जी खबरें ऐसी ही होती हैं।” निर्माता वाशु भगनानी ने भी खबर का खंडन किया। उन्होंने ट्वीट किया, “इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।” रंजीत एम तिवारी के निर्देशन में बनी जासूसी फिल्म “बेलबॉटम” की पृष्ठभूमि 1980 के दशक की है और इसकी कहानी भारत के, भुला दिए गए नायकों के इर्दगिर्द घूमती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे