लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने ‘केसरी’ के सह-कलाकार संदीप नाहर को दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: February 16, 2021 17:41 IST

Open in App

मुंबई, 16 फरवरी सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मंगलवार को ‘केसरी’ के अपने सह-कलाकार संदीप नाहर को श्रद्धांजलि दी और उन्हें ‘खुशमिजाज’ और ‘उत्साही’ युवा के रूप में याद किया।

पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार अभिनेता संदीप नाहर ने मुम्बई के उपनगरीय इलाके गोरेगांव में अपने फ्लैट में सोमवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी और अभिनेता ने फेसबुक पर पोस्ट किये एक वीडियो में इसके लिए अपनी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया तथा ‘सुसाइड नोट’ में बॉलीवुड की ‘राजनीति’ का भी उल्लेख किया है।

अक्षय कुमार ने कहा कि कलाकार के निधन की खबर से वह बेहद दुखी हैं।

अभिनेता ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ संदीप नाहर के निधन से दिल टूट गया। एक मुस्कुराता युवा जो खाने को लेकर बेहद उत्साही था और मैं उसे ‘केसरी’ के लिए जानता हूं। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है। कभी भी अगर निराश हों तो मदद लें। उनकी आत्मा को शांति मिले।’’

उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम एस धोनी’ में काम किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘नाहर को उनकी पत्नी और उनके दोस्तों ने बेडरूम में पंखे से लगे फंदे से लटका पाया। उन्होंने उन्हें नीचे उतारा और वे उन्हें गोरेगांव के एसवीआर अस्पताल ले गये। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल