लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले अक्षय कुमार

By भाषा | Updated: December 2, 2020 00:42 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुंबई दौरे में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा की। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली।

सूत्रों के अनुसार अभिनेता ने शहर के ट्राइडेंट होटल में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी राम सेतु पुल पर आधारित है।

बॉलीवुड निर्माता राहुल मित्रा ने इससे पहले ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि योगी आदित्यनाथ का बुधवार को बॉलीवुड फिल्मकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से मिलने का कार्यक्रम है ताकि उत्तरप्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी पर चर्चा की जा सके।

बैठक के लिए आमंत्रित प्रतिनिधिमंडल में सुभाष घई, बोनी कपूर, राजकुमार संतोषी, सुधीर मिश्रा, रमेश सिप्पी, तिग्मांशु धूलिया, मधुर भंडारकर, उमेश शुक्ला, टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार, पेन स्टूडियो के जयंतीलाल गडा और निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर सहित अन्य फिल्मकार शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह