लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:01 IST

Open in App

मुम्बई, पांच अप्रैल अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद उन्हें शहर के एक अस्पताल में एहतियातन भर्ती कराया गया है।

ट्विटर पर साझा किए एक बयान में 53 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि वह ‘‘ठीक हैं’’ और उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द घर लौट आएंगे।

कुमार ने कहा, ‘‘ आप सभी का प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। ऐसा लगता है कि वे काम आ रही हैं। मैं ठीक हूं लेकिन चिकित्सकीय सलाह के तहत मुझे एहतियाती तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उम्मीद करता हूं कि मैं जल्द घर लौट आऊंगा। अपना ध्यान रखें।’’

फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग शुरू होने के पांच दिन बाद अभिनेता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। कुमार के अलावा फिल्म से जुड़े करीब 45 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

पश्चिम भारत सिने कर्मचारी संघ (एफडब्ल्यूआईसीई) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया था कि मड आइलैंड पर पांच अप्रैल से करीब 100 लोगों के साथ फिल्म की शूटिंग शुरू होनी थी, लेकिन जब कोविड-19 संबंधी अनिवार्य जांच की गई तो 40 कनिष्ठ कलाकार कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए।

मुम्बई में रविवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक 11,163 नए मामले सामने आने के बाद शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,52,445 हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह