कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अक्षय कुमार

By भाषा | Updated: April 4, 2021 10:45 IST2021-04-04T10:45:00+5:302021-04-04T10:45:00+5:30

Akshay Kumar found infected with Corona virus | कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अक्षय कुमार

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए अक्षय कुमार

मुंबई, चार अप्रैल अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर में पृथक-वास में रह रहे हैं।

अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘‘सभी को यह सूचित करना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वयं को तत्काल पृथक-वास में रख लिया है। मैं घर में पृथक-वास में रह रहा हूं और आवश्यक चिकित्सकीय मदद ले रहा हूं।’’

‘राम सेतु’ की शूटिंग कर रहे अक्षय ने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने की अपील की है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपनी जांच कराने और अपना ध्यान रखने का अनुरोध करता हूं।’’

अक्षय से पहले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, आदित्य नारायण, रूपाली गांगुली, कार्तिक आर्यन और आमिर खान समेत कई बॉलीवुड अभिनेता हाल में संक्रमित पाए गए हैं।

महाराष्ट्र में शनिवार को संक्रमण के 49,447 नए मामले सामने आए, जो अब तक सामने आए सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 29,53,523 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Akshay Kumar found infected with Corona virus

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे