लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान दिया, प्रशंसकों से भी की अपील

By भाषा | Updated: January 18, 2021 00:23 IST

Open in App

मुंबई, 17 जनवरी अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को अपने प्रशंसकों से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया।

राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्रित करने के राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत शुक्रवार को हुई थी।

कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और लिखा कि उन्होंने निर्माण के लिए अपना हिस्सा दान कर दिया है।

अभिनेता ने लिखा, ‘‘यह बहुत खुशी की बात है कि श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण अयोध्या में शुरू हो गया है ...अब हमारी योगदान देने की बारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, आशा है कि आप भी इसमें शामिल होंगे। जय सियाराम।’’

53 वर्षीय अभिनेता ने वीडियो में कहा कि लोग ‘‘ऐतिहासिक भव्य मंदिर’’ के निर्माण में अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दें।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने शुरुआत कर दी है, मुझे यकीन है कि आप भी मेरे साथ जुड़ेंगे ताकि आने वाली पीढ़ियों को भगवान राम के जीवन, पथ और संदेश के अनुपालन के लिए प्रेरणा मिलती रहे।’’

वर्ष 2020 की दीपावली पर कुमार ने अपनी फिल्म ‘‘राम सेतु’’ की घोषणा की थी। फिल्म के निर्देशक अभिषेक शर्मा हैं।

पिछले साल दिसंबर में कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तब मुलाकात भी की थी जब वह मुंबई के दौरे पर पहुंचे थे तथा ‘‘राम सेतु’’ पर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता