लाइव न्यूज़ :

भाजपा पर अखिलेश का तंज : अंत समय में लोग बनारस में ही रहना पसंद करते हैं

By भाषा | Updated: December 13, 2021 18:42 IST

Open in App

इटावा (उत्तर प्रदेश), 13 दिसम्बर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोमवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब अंत समय नजदीक आता है तो लोग काशी में ही रहना पसंद करते हैं।

यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए एक महीने तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना के बारे में पूछे गए एक सवाल पर मोदी पर तंज करते हुए कहा, "यह अच्छी बात है। सिर्फ एक महीना ही क्यों.... उन्हें दो या तीन महीने वहीं रुकना चाहिए। वह रुकने के लिए अच्छी जगह है। अंत समय में लोग बनारस में ही रहना पसंद करते हैं।"

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में जीवन के अंतिम दिनों में काशी में रहने को काफी महत्व दिया जाता है।

यादव ने भाजपा पर भगवान के मामले में भी झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए सोमवार को दोहराया कि भाजपा तमाम ऐसी परियोजनाओं का श्रेय ले रही है जिन्हें पिछली सपा सरकार ने शुरू कराया था।

उन्होंने कहा, "भाजपा नेता झूठ बोलते हैं। वे हमारे और आपके सामने तो झूठ बोल लें लेकिन जब बात भगवान से जुड़़ी हो तो झूठ नहीं बोलना चाहिए। प्रदेश में भाजपा जिन परियोजनाओं का उद्घाटन कर रही है वह हमारी ही सरकार की हैं। या तो हमारी सरकार ने उन्हें स्वीकृत किया था या उनका प्रस्ताव किया था।"

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि यह परियोजना उनके शासनकाल में मंत्रिमंडल द्वारा पारित की गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इटावा आये और इस दौरान उन्होंने जिन विकास कार्यों का उद्घाटन किया वे सब सपा शासन में बने थे।

सपा प्रमुख ने दावा किया,‘‘ उत्तर प्रदेश और पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित हार से घबराकर भाजपा ने नए कृषि कानून वापस लिए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा के लिये वोट महत्वपूर्ण हैं, किसान नहीं। अगर भाजपा को किसान की जरा सी परवाह होती तो कृषि कानूनों के विरोध में इतना लम्बा आन्दोलन नहीं चलता। इस दौरान 700 किसानों की जान चली गई।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मे चुनाव हारने का मतलब प्रधानमंत्री का जाना और भविष्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos