लाइव न्यूज़ :

अखिलेश का बयान उनकी सोच और उनके संस्कारों को दिखाता है : अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:20 IST

Open in App

लखनऊ, 14 दिसम्बर श्री काशी विश्‍वनाथ धाम को लेकर विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) और सत्‍तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच छिड़े जुबानी जंग के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ''काशी की भव्यता को और अधिक बढ़ाने वाले बाबा विश्वनाथ धाम के नए रूप को देखकर ही ये लोग घबराए हुए हैं, इस दिव्यता और भव्यता से घबराकर अनर्गल प्रलाप करने वालों की कुत्सित सोच अब सबके सामने आ रही है। अखिलेश यादव का बयान उनकी सोच और उनके संस्कारों को दिखाता है।''

मंगलवार को भाजपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान में ठाकुर ने कहा, '' दिव्य और भव्य काशी के स्वप्न को चरितार्थ करने की बात न तो सपा सोच सकती थी और न ही बसपा। भारत के गौरव को पुनः प्रतिष्ठित करने के इस संकल्प के बारे में विचार और उसे सफलतापूर्वक पूरा करने काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ही किया है।''

उन्होंने कहा, ''काशी की भव्यता को और अधिक बढ़ाने वाले बाबा विश्वनाथ धाम के नए रूप को देखकर ही ये लोग घबराए हुए हैं, इस दिव्यता और भव्यता से घबराकर अनर्गल प्रलाप करने वालों की कुत्सित सोच अब सबके सामने आ रही है। अखिलेश यादव का बयान उनकी सोच और उनके संस्कारों को दिखाता है।''

पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए ठाकुर ने कहा कि ना कोई भाषा थी, ना कोई मर्यादा, यह दिखाता है कि सपा और उनके नेताओं में कितनी बौखलाहट है।

उन्‍होंने कहा, ''आज निजी तौर पर मुझे मुलायम सिंह जी के लिए कष्ट हो रहा है कि जैसा दुर्व्यवहार अखिलेश जी उनके साथ लगातार करते आये हैं उसे ही उन्होंने अपने आचरण का हिस्सा बना लिया है।''

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''अखिलेश यादव को बयान देने से पहले सोचना चाहिए था कि किसके बारे में और किन शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, अपने से बड़ों के बारे में ऐसे शब्दों का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह दिखाता है कि कैसे वह काशी का विरोध करते रहे हैं और राम मंदिर का विरोध करते रहे हैं।''

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को इटावा में संवाददाताओं से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी के दौरे और वहां पर एक महीने तक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा था "बहुत अच्छी बात है। एक महीना नहीं, दो महीना, तीन महीना वहीं रहें। वह जगह रहने वाली है। आखिरी समय पर वहीं रहा जाता है, बनारस में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित