लाइव न्यूज़ :

जिन्ना पर अखिलेश का बयान सपा-भाजपा की अंदरुनी मिलीभगत : मायावती

By भाषा | Updated: November 1, 2021 19:16 IST

Open in App

लखनऊ, एक नवंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना की सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम के साथ चर्चा किये जाने को भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और सपा की अंदरूनी मिलीभगत और सोची समझी रणनीति का हिस्सा बताया है।

बसपा प्रमुख ने सोमवार को ट्वीट के जरिये अपनी प्रतिक्रिया साझा की। मायावती ने ट्वीट किया, ''सपा मुखिया द्वारा जिन्ना को लेकर कल हरदोई में दिया गया बयान व उसे लपक कर भाजपा की प्रतिक्रिया यह इन दोनों पार्टियों (सपा और भाजपा) की अंदरूनी मिलीभगत व इनकी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है ताकि यहां उप्र विधानसभा चुनाव में माहौल को किसी भी प्रकार से हिन्दू-मुस्लिम करके खराब किया जाए।''

उन्होंने आगे लिखा है, ''सपा-भाजपा की राजनीति एक-दूसरे की पोषक और पूरक रही है। इन दोनों पार्टियों की सोच जातिवादी व साम्प्रदायिक होने के कारण इनका अस्तित्व एक-दूसरे पर आधारित रहा है।'' उन्होंने कहा, ''इसी कारण सपा जब सत्ता में होती है तो भाजपा मजबूत होती है जबकि बसपा जब सत्ता में रहती है तो भाजपा कमजोर।''

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को हरदोई की एक जनसभा में पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल मोहम्मद अली जिन्ना की, भारत की आजादी में उनके योगदान की चर्चा की थी। सपा प्रमुख ने कहा था, ''सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की और बैरिस्टर (वकील) बने और उन्होंने आजादी दिलाई। उन्हें आजादी के लिए किसी भी तरीके से संघर्ष करना पड़ा, लेकिन पीछे नहीं हटे।’’

यादव के इस बयान पर भाजपा ने तीखी आलोचना की और सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के जिन्ना वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत को अखंडता के सूत्र में बांधने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल से देश को तोड़ने वाले जिन्ना की तुलना करना देश व राष्ट्रीयता का अपमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो