लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा बेमौसम बरसात की तरह : स्‍वामी प्रसाद मौर्य

By भाषा | Updated: March 13, 2021 17:14 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) 13 मार्च उत्‍तर प्रदेश सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मारपीट करना और हल्ला बोलकर दहशत पैदा करना समाजवादी पार्टी का पुराना चरित्र है, और इसी चरित्र के कारण प्रदेश की जनता अखिलेश यादव को 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर खारिज करेगी।

शनिवार को यहां श्रमिकों को साइकिल बांटने के कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा पर तंज करते हुए कहा कि साइकिल यात्रा एक बेमौसम बरसात की तरह है और इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

उन्होंने कहा कि आजम खान को जेल गए साल भर से ज्यादा हो गया और अखिलेश को उनके प्रति सहानुभूति दिखाने के लिए अब साइकिल यात्रा की याद आई है।

उन्होंने कहा कि अभी तक अखिलेश कुंभकर्णी नींद सो रहे थे और अब जब चुनाव चौखट पर है तो उनको साइकिल यात्रा याद आने लगी है।

उन्होंने कहा कि मारपीट करना, हल्ला बोल कर दहशत पैदा करना, गुंडे-माफिया और अपराधियों को संरक्षण देना सपा का पुराना चरित्र रहा है और मुरादाबाद में पत्रकारों के साथ की गई मारपीट उनके पुराने चरित्र को दर्शाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग