लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का 50वां जन्‍मदिनः सपा कार्यकर्ताओं ने बांटा टमाटर, लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर 'भावी प्रधानमंत्री' का लगा होर्डिंग, सीएम योगी ने यूं दी बधाई

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2023 12:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं बसपा सुप्रिमो मायावती ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी। 

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं।जन्मदिन के मौके पर वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने टमाटर बांटकर जश्न मनाया।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता खासे उत्साहित हैं। जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ में पार्टी कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाया गया जिसमें उन्हें भावी प्रधानमंत्री बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी गई है। वहीं, वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने टमाटर बांटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं बसपा सुप्रिमो मायावती ने भी उनको जन्मदिन की बधाई दी। 

उधर, समाजवादी कार्यकर्ताओं ने खास अंदाज में अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में पार्टी प्रमुख का जन्मदिन मनाते हुए कहा, “आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है, जिसे हम हमेशा मनाते हैं। हालांकि, इस बार हम देश में महंगाई को उजागर करने के लिए टमाटर बांटकर इसे मना रहे हैं।”

गौरतलब है कि अखिलेश यादव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में लखनऊ महानगर पार्टी द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर, हजरतगंज लखनऊ में हवन पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव जी की दीर्घायु के लिए कामना की गई।    

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है