UP Election 2022: अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, रामगोपाल यादव ने की घोषणा

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 22, 2022 14:40 IST2022-01-22T14:30:39+5:302022-01-22T14:40:33+5:30

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने शनिवार को ऐलान किया कि अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Akhilesh Yadav to contest UP assembly elections 2022 from Karhal in Mainpuri | UP Election 2022: अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, रामगोपाल यादव ने की घोषणा

UP Election 2022: अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव, रामगोपाल यादव ने की घोषणा

Highlightsमैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादवसपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने अखिलेश के चुनाव लड़ने की घोषणा कीमैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश के चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की। बता दें कि पहले ये अटकलें लगायी जा रही थीं कि अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने सपा के गढ़ मैनपुरी से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

बता दें कि इस विधानसभा सीट से आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं, लेकिन मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। मालूम हो, मुलायम सिंह यादव का साल 1992 से यहां पर दबदबा रहा है। यही नहीं, करहल से साल 1995 में समाजवादी पार्टी के बाबुराम यादव ने जीत दर्ज की थी। यहां से वो तीन बार विधायक रहे। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के सोबरन सिंह यादव ने साल 2002 में यहां से चुनाव जीता था। मगर सपा के टिकट पर साल 2007 से सोबरन सिंह यादव यहां से तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। 

मालूम हो, बीते बुधवार को अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वो आजमगढ़ से सांसद हैं और वो वहां की जनता से अनुमति लेकर ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं, अपर्णा यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने को लेकर अखिलेश यादव ने कहा था कि वो सबसे पहले उन्हें मुबारकबाद देंगे। वो खुश हैं कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है। बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी।

Web Title: Akhilesh Yadav to contest UP assembly elections 2022 from Karhal in Mainpuri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे