लाइव न्यूज़ :

अखिलेश ने किया खुलासा, बताया क्यों एमपी में समाजवादी पार्टी से बीएसपी का नहीं हो पाया गठबंधन

By भाषा | Updated: November 21, 2018 21:53 IST

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगर कांग्रेस का मध्य प्रदेश में सपा, बसपा एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन होता तो हमें (गठबंधन को) प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटें मिलती।

Open in App

अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को दावा किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रस्तावित गठबंधन में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को शामिल करने को तैयार नहीं थी जिसके कारण हमारा भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो पाया। 

अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद संवाददाताओं को बताया, ‘‘हमने कांग्रेस से कहा था कि मध्यप्रदेश में लड़ाई बड़ी है। बसपा को भी साथ लीजिए। लेकिन कांग्रेस सपा से तो गठबंधन करने को तैयार थी, लेकिन बसपा के साथ वो कोई समझोता नहीं करना चाहती थी।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस और सपा का समझौता नहीं हो पाया और गठबंधन नहीं हुआ।’’

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगर कांग्रेस का मध्य प्रदेश में सपा, बसपा एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन होता तो हमें (गठबंधन को) प्रदेश की कुल 230 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटें मिलती।

वर्ष 2014 के बाद देश में अधिकतर राज्यों में भाजपा सरकार आने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने गठबंधन न करके हमें कांग्रेस की आलोचना करने का अवसर दे दिया है। अब हम उनकी (कांग्रेस) नाकामियां बताएंगे।’’

अयोध्या में राममंदिर निर्माण के बारे में पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मामला वर्तमान में उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। इसलिए मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा।

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘जब भी हम भाजपा को नोटबंदी, जीएसटी एवं वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए किये गये दो करोड़ रोजगार देने के वादे के बारे में घेरते हैं, तो वे (भाजपा के नेता) जाति, राममंदिर एवं अन्य मुद्दों को उठाकर अपने को बचाने के लिए उनका आश्रय लेने लगते हैं।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया