लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार पर अखिलेश यादव का हमला, कहा- UP अपराधियों की गिरफ्त में, कब किसकी हत्या हो जाए, कुछ पता नहीं

By भाषा | Updated: August 29, 2019 06:15 IST

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं, बच्चियां तक बलात्कार की शिकार हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में हैं।यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज पूरी तरह अराजकता व्याप्त है। किसान कर्ज से लदा है, वह आत्महत्या करने को मजबूर है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश अपराधियों की गिरफ्त में हैं। कब किसकी हत्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। भाजपा की सरकार ने राज्य को डरा दिया है। इतने बुरे हालात प्रदेश में कभी नहीं रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज विशेष के प्रति प्रशासन की उत्पीड़नकारी नीतियों के चलते कितने ही परिवार पुलिस उत्पीड़न के शिकार हुए हैं। कई निर्दोषों को मुठभेड़ के बहाने मार दिया गया। सरकार की उदासीनता और उत्पीड़न से परेशान कई लोग आत्महत्या करने को मजबूर हो गए हैं।

बुधवार को जारी एक बयान में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाएं, बच्चियां तक बलात्कार की शिकार हो रही हैं। भाजपा राज में अपराधी स्वच्छंद है और भाजपा नेताओं के संरक्षण में हैं। उत्तम प्रदेश तो छोड़िए भाजपा ने उत्तर प्रदेश को ‘हत्या प्रदेश‘ बना दिया है। क्या भाजपा उत्तर प्रदेश की यही पहचान बनाना चाहती है? जब जनता को जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास?

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज पूरी तरह अराजकता व्याप्त है। किसान कर्ज से लदा है, वह आत्महत्या करने को मजबूर है। सैकड़ों शिक्षामित्र अपनी जान गंवा चुके हैं। भाजपा ने नौजवानों के सपनों की हत्या कर दी है। उनका भविष्य अंधकारमय है। नौकरी है नहीं, जो रोजगार में थे उनको भी बेरोजगार बनाया जा रहा है। सरकारी और निजी क्षेत्र में कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है। व्यापारी लुट रहे हैं, उनकी हत्याएं हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दावा कुछ भी करते रहे किन्तु अपराधी और माफिया कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुख्यमंत्री जी अगर सच बोल रहे हैं तो उन्हें इसका ब्यौरा श्वेतपत्र जारी कर देना चाहिए कि प्रदेश में कितने गैंग और कितने अपराधी सक्रिय हैं ? कितने अपराधियों पर सरकार ने ईनाम घोषित कर रखा है और वे जेल में हैं या बाहर इसका ब्यौरा भी प्रकाश में आना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का दायित्व संविधान की रक्षा करना है। यदि भाजपा राज के मनमानी रवैये पर रोक नहीं लगी तो लोकतंत्र मजाक बनकर रह जाएगा। ऐसे में विकास या प्रगति की बात बेमानी होगी। भाजपा राज में लोग दहशत में हैं और वे अपने को प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए