लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव को अपना नार्को टेस्ट करवाना चाहिए: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला

By भाषा | Updated: November 6, 2021 15:04 IST

Open in App

बलिया (उप्र), छह नवंबर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना पर टिप्पणी करने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि यादव को अपना नार्को टेस्ट करवाना चाहिए।

शुक्ला ने जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जिन्ना को लेकर दिया गया बयान एक सामान्य घटना नहीं है, अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं,वहीं जिन्ना देश के विभाजन के दोषी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन्ना एक ऐसे खलनायक हैं , जिन्हें कोई भारतीय देखना व सुनना पसंद नहीं करता है । अखिलेश यादव किस भाव से प्रेरित होकर , किस दबाव व किस लालच में जिन्ना की जयकार व गुणगान कर रहे हैं , उन्हें स्पष्टीकरण देना चाहिए ।’’

मंत्री ने कहा कि ''मैं चाहूंगा कि अखिलेश यादव स्वयं आगे आकर अपना नार्को टेस्ट कराएं।'' उन्होंने इसके साथ ही कहा,‘‘ जिन्ना का गुणगान करने वाले पाकिस्तान चले जाएं। भारत में जिन्ना जिंदाबाद करने वालों , जिन्ना का विचार रखने वालों व जिन्ना के प्रति मन में भाव रखने वाले लोगों के लिए कोई स्थान नहीं है, उन्हें स्वयं पाकिस्तान चले जाना चाहिए ।’’

गौरतलब हैं कि सपा प्रमुख ने रविवार को हरदोई में एक भाषण में कहा था कि सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने उसी संस्थान से पढ़ाई की, और बैरिस्टर बने और भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे।"

उन्होंने राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ का नाम लिए बिना कहा था "अगर कोई विचारधारा (आरएसएस की) है जिस पर प्रतिबंध लगाया गया था तो वह लौह पुरुष सरदार पटेल थे जिन्होंने प्रतिबंध लगाने का काम किया था।'' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा '' आज, जो लोग देश को एकजुट करने की बात कर रहे हैं, वे आपको और मुझे जाति और धर्म के आधार पर विभाजित कर रहे हैं ।''

शुक्ला ने कुछ दिन पहले भी सपा नेता की जिन्ना पर टिप्पणी के संबंध में पूछे जाने पर कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस्लामी जगत के लिए चुनौती बने हुए हैं जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्लामिक जगत से पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने यह भी दावा किया था कि यादव को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संरक्षण और सुझाव मिल रहे हैं।

यादव पर दिये गए बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री शुक्ला की बर्खास्तगी व उनके विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है ।

सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ।

वहीं सपा के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने चेतावनी दी है कि प्रशासन यदि शुक्ला के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करता है तो सपा कार्यकर्ता राज्य मंत्री का जबरदस्त विरोध करेंगे तथा उन्हें बलिया जिले में प्रवेश नहीं करने देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह