लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव का तंज, बीजेपी राज में सब परेशान, योगी अपने विरोधियों को भेज देते हैं जेल!

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 24, 2018 19:24 IST

पूर्व मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव ने कहा- समाजवादी पार्टी ने समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए योजनाएं लागू की थीं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने अब तक के पौने दो साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है।

Open in App

समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि इस पार्टी के राज में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। अखिलेश ने यहां आउटसोर्सिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहा कि भाजपा राज में किसान, नौजवान, राज्य कर्मचारी सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। कर्ज में डूबा किसान आत्महत्या कर रहा है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा युवा पीढ़ी के सपनों को कुचलने पर तुली हुई है।उन्होंने कहा कि रोजी-रोजगार के अवसर समाप्तप्राय हैं। मौजूदा प्रदेश सरकार अब तक किसी को भी नौकरी नहीं दे सकी है। पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार के समय की भर्तियां भी रोक दी गयी हैं। बड़ी कम्पनियों में छंटनी हो रही है। इससे युवाओं में हताशा और कुंठा है।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा राज में छात्र जब अपने मसले उठाते हैं तो उन्हें गिरफ्तारी और जेल की यातनाएं दी जाती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना तनिक भी विरोध पसंद नहीं है। विरोध करने पर पुलिस छात्राओं तक का उत्पीड़न कर रही है।यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए योजनाएं लागू की थीं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने अब तक के पौने दो साल के कार्यकाल में कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकार केवल समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर प्रचारित कर रही है।

टॅग्स :अखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया