लाइव न्यूज़ :

राफेल पर राहुल गांधी को अखिलेश का झटका, कहा-JPC जांच की अब जरूरत नहीं

By स्वाति सिंह | Updated: December 15, 2018 15:28 IST

Akhilesh Yadav on Supreme Court's decision over Rafale deal: शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।

Open in App

राफेल डील पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राजनीति गलियारे में हलचल मचा हुआ है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आखिरी है'। उन्होंने कहा 'कोर्ट का फैसला आखिरी है। अब इस मुद्दे पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी अगर किसी को लगता है तो उसे अपनी बात सुप्रीम कोर्ट में ही रखनी चाहिए।  अखिलेश ने आगे कहा 'हमारी अब जेपीसी की मांग नहीं है। यह मांग तब थी जब मामला सुप्रीम कोर्ट में नहीं आया था। '

इससे पहले शनिवार को ही पीएसी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा 'लोक लेखा समिति के सभी सदस्यों से अनुरोध करूंगा कि अटॉर्नी जनरल और सीएजी को यह बात पूछने के लिये तलब करें कि राफेल सौदे पर सीएजी की रिपोर्ट कब संसद में पेश की गई।' 

कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा 'हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन यह जांच एजेंसी नहीं है। सिर्फ जेपीसी राफेल सौदे की जांच कर सकती है। सरकार को राफेल सौदे पर सीएजी की रिपोर्ट के बारे में गलत तथ्य पेश कर सुप्रीम कोर्ट को 'गुमराह' करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। '

बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल विमान सौदे की जांच से जुड़ी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि इस सौदे में दखल देने का कोई कारण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को  क्लीन चिट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने रंजन गोगोई कहा, 'हम सरकार को 126 विमान खरीदने पर विवश नहीं कर सकते, और यह सही नहीं होगा कि कोर्ट केस के हर पहलू की जांच करे। राफेल की कीमत की तुलना करना सुप्रीम कोर्ट का काम नहीं है। इसे लेकर राहुल गांधी कॉन्फ्रेस करते हुए कहा राफेल में घोटाले की बात हम काफी सालों से कर रहे हैं।  

टॅग्स :राफेल सौदाअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे