एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2026 14:58 IST2026-03-26T14:10:22+5:302026-03-26T14:58:46+5:30
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए अखिलेश ने समाजवादी पेंशन योजना को पुनर्जीवित करके महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये देने का वादा किया है।

file photo
लखनऊः समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी को “लापता गैस” बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा ने लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी कतारों को लेकर यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा। "सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज।"
"एक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 26, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/DxMHRBsJh9
बिहार विधानसभा चुनाव और उससे पहले महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महिला मतदाताओं के महत्व को समझ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों को देखते हुए अखिलेश ने समाजवादी पेंशन योजना को पुनर्जीवित करके महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये देने का वादा किया है। पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के साथ लखनऊ में मूर्ति देवी-मालती देवी महिला सम्मान समारोह में उन्होंने यह घोषणा की। श्री शंकराचार्य चतुरंगिनी सभा का गठन भी किया।
"सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 26, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/xX7I5GJzF7
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता - 26/03/2026 https://t.co/GYxTdREq41
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 26, 2026
आज लखनऊ में अखिलेश यादव ने मीडिया को संबोधित किया। कहा कि जो एमओयू हुए हैं वो उन कंपनियों से हुए जिनका कोई आधार नहीं था। हिटलर के जमाने में एक प्रोपेगंडा मिनिस्टर होता था लेकिन भाजपा की सरकार में सब प्रोपेगंडा मिनिस्टर हैं। भाजपा सरकार में लाइन के सिवा मिला क्या है? ये जो परेशानी आ रही है इसकी तैयारी भाजपा न क्या की?
"भाजपा सरकार में लाइन के सिवा मिला क्या है? ये जो परेशानी आ रही है इसकी तैयारी भाजपा न क्या की?"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 26, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/QjbYSeaA8x
उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा कि PDA से घबराए हुए हैं ये लोग। जो लोग AI का फुल फॉर्म नहीं जानते वो PDA को क्या समझेंगे। जितनी पीड़ा बढ़ेगी उतना PDA बढ़ता जाएगा। बीजेपी दुनिया में पहली पॉलिटिकल पार्टी होगी जो किसी की छवि खराब करने के लिए पैसे खर्च करती है। अगर दाना खत्म तो गाना खत्म।
"जो एमओयू हुए हैं वो उन कंपनियों से हुए जिनका कोई आधार नहीं था। हिटलर के जमाने में एक प्रोपेगंडा मिनिस्टर होता था लेकिन भाजपा की सरकार में सब प्रोपेगंडा मिनिस्टर हैं।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 26, 2026
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/5eqXwG5kNa
सम्राट अशोक की प्रतिमा रिवर फ्रंट पर लगाकर उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाने का काम करेंगे। हमारा यही स्टैंड है कि महिला आरक्षण हो लेकिन पिछड़े दलित आदिवासी महिलाओं को भी सम्मान मिले। समाजवादी पार्टी की पहले दिन से मांग है कि सभी जातियां गिनी जाएं और आबादी के हिसाब से उन्हें हक और सम्मान मिले।
जहां समाजवादी पेंशन शुरू होगी, लैपटॉप मिलेगा, वहीं गरीब परिवारों को 40 हजार रुपए देने के लिए स्त्री समृद्धि योजना शुरू करने का काम होगा। सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज। भाजपा के पास कोई पाल नेता ही नहीं है इसलिए हमारी पार्टी की पाल नेता को गुमराह करके ले गए, बताओ FIR कहां लिखवाएं?"