लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव महाकुंभ में पहुंचे, शंकराचार्य से लिया आशीर्वाद

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:18 IST

Open in App

हरिद्वार, 11 अप्रैल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को महाकुंभ मेले में पहुंचे और जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती से आशीर्वाद लिया ।

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन यहां पहुंचे यादव ने महाकुंभ क्षेत्र में बने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिविर में शंकराचार्य के शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की और बाद में उन्होंने शंकराचार्य महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें माँ गंगा के तट पर कुंभ के दौरान जगतगुरु शंकराचार्य के दर्शन का अवसर मिला ।

उन्होंने कहा कि गंगा तट पर आकर वह बहुत प्रसन्न हैं और उन्हें लगता है कि हरिद्वार जल्दी—जल्दी आना चाहिए ।

हरिद्वार कुंभ में व्यवस्था को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सपा नेता ने कहा कि यहाँ श्रद्धालु भक्ति भाव के चलते आते हैं लिहाजा वे शिकायत कम करेंगे ।

उन्होंने कहा कि अभी यह वक्त मेला तैयारियों में कमी निकालने का नहीं है और अगर कमियां देखेंगे तो बहुत सी कमियां निकल आएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे