लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव ने डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत की तैयारियों पर उठाए सवाल, बताया फिजूलखर्ची

By भाषा | Updated: February 24, 2020 04:57 IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने यहां कहा कि ट्रम्प के भारत आगमन पर केन्द्र सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रूपयों का अपव्यय करने जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प को ‘नमस्ते‘ कहने के लिए कई लाख लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है लेकिन दिखावे की तमाम कोशिशों के बावजूद सच्चाई पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा की तैयारियों पर सवाल उठाए अखिलेश ने कहा 'गरीबी ढकने का यह ‘गुजरात मॉडल‘ है।

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की भारत यात्रा की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार इस हाईप्रोफाइल दौरे पर जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रुपयों की फिजूलखर्ची करने जा रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने यहां कहा कि ट्रम्प के भारत आगमन पर केन्द्र सरकार जनता की गाढ़ी कमाई के सैकड़ों करोड़ रूपयों का अपव्यय करने जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प को ‘नमस्ते‘ कहने के लिए कई लाख लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है लेकिन दिखावे की तमाम कोशिशों के बावजूद सच्चाई पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘अजीब विडम्बना है कि जिस गुजरात ने गांधी जी को जन्म दिया, जिन्होंने गरीब भारत के प्रतिनिधि के तौर पर एक लंगोटी में पूरा जीवन बिता दिया, उसी गुजरात में जबर्दस्त शान शौकत के पटाखे लगाए जा रहे हैं। अहमदाबाद में ही गांधी जी का साबरमती आश्रम है जहां से वे दांडी मार्च के लिए निकले थे। इन सबकी उपेक्षा करना गांधीजी के आदर्शों का तिरस्कार करना है।’’

यहां देखें :- साबरमती आश्रम में डोनाल्‍ड ट्रंप और मेलानिया ने चलाया गांधी जी का चरखा, देखें तस्वीरें

यादव ने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में जिस रास्ते से गुजरेंगे वहां गरीबों की झोपड़ियां नहीं दिखाई दें इसके लिए उनके सामने दीवार खड़ी कर दी गई है। गरीबी ढकने का यह ‘गुजरात मॉडल‘ है। गरीब का इससे वीभत्स मजाक और क्या हो सकता है? ट्रम्प को भारत का यह बनावटी और चमकता भारत दिखाने का क्या मंतव्य हो सकता है? गांधी जी के भारत में विदेशी मेहमान का स्वागत सादगी से क्यों नहीं हो सकता है?’’ 

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया