लाइव न्यूज़ :

कोलकाता रैलीः पीएम पद के सवाल पर अखिलेश यादव के इस बयान से लग सकता है मायावती और राहुल गांधी को झटका!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: January 19, 2019 14:21 IST

ममता बनर्जी की रैली में विपक्षी एकता का प्रदर्शन किया गया। मायावती ने कहा हम सब एक हैं। पीएम उम्मीदवार के सवाल पर अखिलेश बोले- देश नया प्रधानमंत्री चाहता है।

Open in App

समाजवादी पार्टी मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक बयान से राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी को झटका लग सकता है। कोलकात में ममता बनर्जी की रैली में पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश नया प्रधानमंत्री चाहता है। हालांकि पीएम पद के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा। जयंत चौधरी ने 

बीजेपी के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने कहा, 'बीजेपी कहेगी कि हम सब यहां एक आदमी को हटाने के लिए पूरा विपक्ष एकत्रित हुआ है। लेकिन मैं आपसे कहना चाहता हूं कि ये एक व्यक्ति का प्रश्न नहीं है। ये सवाल है एक सोच और विचारधारा का। पिछले 56 महीने में देश में जो कुछ हुआ है उससे सबसे बड़ा खतरा देश के प्रजातंत्र के लिए हुआ है।'

यह भी पढ़ेंः- United India Rally LIVE: मंच का संचालन खुद कर रही हैं ममता बनर्जी, जुटे 20 विपक्षी दलों के नेता

अरुण शौरी ने कहा कि पीएम पद के लिए क्षेत्रीय पार्टियों को अपनी महत्वाकांक्षा छोड़ देनी चाहिए और एक एजेंडे और लक्ष्य के साथ संघर्ष करके इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले ऐसी कोई सरकार नहीं हुई जिसने देश की संस्थाओं को नष्ट करने की कोशिश की हो। इतना झूठ बोलने वाली सरकार भी देश में कभी नहीं हुई। इस सरकार ने हर संस्था को बर्बाद करने की जिद पकड़ ली है। अगर विपक्षी दल एकजुट होकर गुजरात में लड़ती तो इनकी सरकार नहीं बनती। इन्हें भगाया जा सकता है। 

आज तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक विशाल रैली का आवाहन किया है। ममता बनर्जी की अगुवाई में करीब 20 बीजेपी विरोधी पार्टियां मंच साझा करेंगी। ममता बनर्जी ने दावा किया है कि 19 जनवरी को आयोजित हो रही विशाल रैली लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए 'ताबूत की कील' साबित होगी और चुनाव में क्षेत्रीय दलों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअखिलेश यादवराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन