अखिलेश यादव यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया मुख्यमंत्री बनने का ऑफर

By राजेंद्र कुमार | Updated: February 22, 2026 16:07 IST2026-02-22T16:07:33+5:302026-02-22T16:07:33+5:30

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम में से कोई भी 100 विधायक लाइए और सीएम जाइए. ऐसे करने वाले डिप्टी सीएम को सपा अपना समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाएगी. 

Akhilesh Yadav offered the post of Chief Minister to UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak | अखिलेश यादव यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया मुख्यमंत्री बनने का ऑफर

अखिलेश यादव यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को दिया मुख्यमंत्री बनने का ऑफर

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को मीडियाकर्मियों से वार्ता करते हुए एक बार फिर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनने का ऑफर किया है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम में से कोई भी 100 विधायक लाइए और सीएम जाइए. ऐसे करने वाले डिप्टी सीएम को सपा अपना समर्थन देकर मुख्यमंत्री बनाएगी. 

यह दावा करते हुए सपा मुखिया ने शंकराचार्य प्रकरण को लेकर भी यूपी सरकार के व्यवहार पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह शंकराचार्य के साथ व्यवहार कर रही है,जनता उसका जवाब देगी. योगी सरकार शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को अपमानित कर रही है और यह ठीक नहीं है.  

रामभद्राचार्य को हमें जेल भेजना चाहिए था : अखिलेश 

रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के बीच अखिलेश यादव काफी खुश दिखे तो इसकी वजह थी आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उनकी पार्टी में सीनियर नेताओं के साथ हुई गुप्फ़्तगू थी. बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर जो सर्वे करवाए हैं उनके आंकलनों के को लेकर वह बहुत उत्साहित है. 

अखिलेश यादव को लगता है कि यूजीसी की गाइडलाइन और शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को अपमानित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही राजनीति का नुकसान भाजपा को होगा. इसकी वजह है शंकराचार्य के मामले को लेकर भाजपा में ब्राह्मण विधायकों की नाराजगी. 

इस काउंटर करने के लिए ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने आवास पर बटुकों का सम्मान किया. इसके बाद अब कोर्ट के आदेश पर शंकराचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. यहीं वजह है कि अखिलेश यादव ने रविवार को शंकराचार्य प्रकरण को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है. 

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जी के साथ यह कैसा क्या व्यवहार हो रहा है? जिस समय उनके शिष्य की शिखा को पकड़कर अपमानित किया गया था, उस समय यह लोग कहां थे? हमारी सनातनी व्यवस्था में किसी शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका नहीं गया, लेकिन ये पहली बार हुआ. और अब ‘शंकराचार्य को अपमानित करने के लिए किसको ढूंढ कर लाया गया? मैं रामभद्राचार्य जी के बारे में कुछ बोलना नहीं चाहता, लेकिन अगर यह उनका चेला है तो मुझसे गलती हुई है. हमने रामभद्राचार्य पर दर्ज 420 का मुकदमा वापस लिया था. मुझे उन्हें जेल भेज देना चाहिए था. हमसे गलती हुई. 

100 विधायक लाए डिप्टी सीएम और सीएम बने : अखिलेश  

यह दावा करने के बाद अखिलेश यादव ने हसते हुए यह कहा कि हम पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर दे चुके हैं. चलों एक बार फिर यह ऑफर दे देते हैं. प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक में से कोई भी 100 विधायक अपने साथ ले आए और मुख्यमंत्री बन जाए. इससे अच्छा ऑफर उन्हें कही नहीं मिलेगा. 

उन्होंने यह भी कहा कि सबको धोखा देने वाले भाजपा सरकार अब बचने वाली नहीं है, जनता ने इसे अस्वीकार कर दिया है. जनत अब  सिर्फ वोट डालने का इंतजार कर रही है. भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जैसे-जैसे जनता की पीड़ा बढ़ रही है, वैसे-वैसे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) गठबंधन मजबूत हो रहा है.

Web Title: Akhilesh Yadav offered the post of Chief Minister to UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya and Brajesh Pathak

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे