अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, कहा- संपत्तियों को ध्वस्त करने में बीजेपी कर रही सत्ता की ताकत का दुरुपयोग

By भाषा | Updated: April 26, 2022 19:50 IST2022-04-26T19:50:18+5:302022-04-26T19:50:18+5:30

मंगलवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाय असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में कर रही है।’’

akhilesh yadav misusing the power of bjp to demolish properties | अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, कहा- संपत्तियों को ध्वस्त करने में बीजेपी कर रही सत्ता की ताकत का दुरुपयोग

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, कहा- संपत्तियों को ध्वस्त करने में बीजेपी कर रही सत्ता की ताकत का दुरुपयोग

Highlightsसपा प्रमुख ने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैर कानूनी कार्यवाही पर रोक लगेअखिलेश यादव का आरोप, भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ा है

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। 

मंगलवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाय असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैर कानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जनहित में आवाज उठाती रहेगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा अपने मातृ संगठन आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) का एजेण्डा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ा है।’’ यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है, बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं, जनसामान्य को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है और जनता को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।" 

सपा प्रमुख यादव ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार के दो ही काम हैं, एक जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि करने लगी है।"

Web Title: akhilesh yadav misusing the power of bjp to demolish properties

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे