लाइव न्यूज़ :

भाजपा राज में बढ़ते अपराधों के कारण विश्‍व में कुख्‍यात हो गया उत्तर प्रदेश : अखिलेश यादव

By भाषा | Updated: January 9, 2021 18:04 IST

Open in App

लखनऊ, नौ जनवरी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए राज्‍यपाल का ध्‍यान आकर्षित किया है।

यादव ने कहा, '' भारतीय जनता पार्टी के राज में बढ़ते अपराधों से उत्तर प्रदेश विश्व में कुख्यात हो गया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। जनता का भरोसा भी भाजपा सरकार से टूट गया है। आशा की जाती है कि अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करते हुए राज्यपाल महोदया प्रदेश में बढ़ते अपराधों का संज्ञान अवश्य लेंगी।''

सपा मुख्‍यालय से शनिवार को जारी बयान के अनुसार पूर्व मुख्‍यमंत्री ने कहा, '' प्रदेश में भाजपा के कुशासन के चलते अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और मुख्यमंत्री की कागज़ी सख्ती और बड़बोलापन लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। महिलाओं, बच्चियों से छेड़खानी, दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।''

यादव ने कहा, ''महिलाओं की सुरक्षा पर असंवेदनशील और असफल भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश दुराचार प्रदेश बन गया है। सरेआम राजधानी में भी गोलियां चल रही हैं। दहशत के इस माहौल में भी मुख्यमंत्री 'ठोक दो' और 'राम नाम सत्य कर दो' का जाप अलाप रहे हैं।''

पूर्व मुख्‍यमंत्री ने प्रदेश में अपराध की घटनाओं का सिलसिलेवार ब्‍योरा देते हुए कहा, '' राजधानी लखनऊ में विभूतिखण्ड में सरेआम गोलियां चली और लूट, अपहरण की घटनाएं रोज ही होती हैं। मुरादनगर में श्मशान दलाली कांड में 25 जाने गई और इसने साबित कर दिया है कि श्मशान पर राजनीति करने वाली भाजपा का भ्रष्टाचार कोई भी जगह नहीं छोड़ता है।''

उन्‍होंने कहा,'' सत्ता संरक्षित जानलेवा शराब का धंधा भी खूब चल रहा है। बुलंदशहर के जीतगढ़ी में ज़हरीली शराब पीकर कई लोगों की जाने गई, गत तीन वर्षों में दर्जनों जिलों में शराब पीकर मरने वालों की गिनती बढ़ती गई है और पुलिस की लापरवाही ने कितने ही परिवारों को बेसहारा कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह